पटना (बिहार)। फार्मेसी काउंसिल ने 1497 फार्मासिस्टों का पंजीकरण रद्द किया है। इस संबंध में अधिसूचना बिहार गजट (असाधारण) में प्रकाशित कर दी है। यह कार्रवाई फार्मेसी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए है। काउंसिल के निबंधक-सह-सचिव रंजीत रंजन ने यह जानकारी दी। संबंधित फार्मासिस्टों को कई बार मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए नोटिस भेजा गया। इसके बावजूद कई मामलों में आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए।

फार्मेसी एक्ट के तहत रद्द हुआ पंजीकरण

रंजीत रंजन ने बताया कि फिलहाल 1497 नामों को गजट में प्रकाशित कर रजिस्टर से हटाया गया है। शेष संदिग्ध पंजीकरण मामलों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। आने वाले दिनों में और भी नामों पर निर्णय लिया जा सकता है।