नई दिल्ली। मार्कसंस फार्मा लिमिटेड जर्मनी की दवा कंपनी का अधिग्रहण करेगी। थोक विक्रेता और वितरक कंपनी एबीसीनाउ जीएमबीएच का 8,92,384 यूरो में अधिग्रहण होगा। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 10 करोड़ रुपये रहेगी।

मार्कसंस फार्मा ने बताया कि उसने एबीसीनाउ जीएमबीएच के अधिग्रहण के लिए अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एबीसीनाउ जीएमबीएच जर्मनी के स्वास्थ्य सेवा बाजार में अग्रिम स्तर की दवा कंपनी है। यह अधिग्रहण विनियमित यूरोपीय बाजारों में मार्कसंस की मौजूदगी का विस्तार करने और यूरोपीय संघ में फॉरवर्ड इंटीग्रेशन रणनीति को मजबूत करने की दिशा में रणनीतिक कदम है।

कंपनी को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एबीसीनाउ जीएमबीएच के अग्रिम स्तर के बिक्री और विपणन का उपयोग करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है।