शुजालपुर (मप्र) । रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के बिना दवाएं बेच रहे दो मेडिकल स्टोर पर केस हुआ है। एवील वायल और इंजेक्शन की बिक्री की निगरानी के लिए शहर में जांच की गई

। टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर फ्रीगंज, एमबी मेडिकल स्टोर फ्रीगंज, समेत दर्जनभर दवा दुकानों की जांच की। निरीक्षण में एवील दवा की खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड देखा गया। सरस्वती मेडिकल स्टोर और एमबी मेडिकल स्टोर फ्रीगंज से दवाओं के क्रय-विक्रय बिल की जानकारी मांगी गई। यहां रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के बिना दवाएं बेचने का मामला मिला। प्रकरण दर्ज किया गया।

चंदेल मेडिकल स्टोर शुजालपुर सिटी से कोफकॉल-डीएक्स कफ सिरप का सैंपल लिया गया। अवील इंजेक्शन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसे बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के बेचना दवा नियमों का उल्लंघन है। यह दवा लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही बेची जा सकती है।

दवा की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नियमों के अनुसार रखना होता है। यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री नहीं की जानी चाहिए। यदि मेडिकल स्टोर अवैध अवील इंजेक्शन बेचता है तो कार्रवाई होगी। लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।