मधुबनी, लदनियां (बिहार)। मेडिकल हाल पर रेड कर प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। स्थानीय मुख्य बाजार स्थित किसान मेडिकल हॉल पर ड्रग विभाग ने छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गई। वहीं करीब 10 लाख रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई से बिना लाइसेंस वाले दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ किसान मेडिकल हॉल पर छापेमारी की। उक्त दुकान व उसके गोदाम में तलाशी अभियान चलाया। गोदाम से भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप, कोडीन युक्त दवाएं बरामद की। लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की भारतीय व नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है। मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई फिलहाल जारी है। प्रशासन मामले में आगे की कडिय़ों को खंगालने में जुटा हुआ है।