बाराबंकी (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर दस्तावेज संतोषजनक न मिलने पर सीज कर दिया है। निंदूरा क्षेत्र के बाबागंज बाजार में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने देवराज फार्मा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख संतोषजनक नहीं मिले। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने रजिया बानो ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी हडक़ंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
ड्रग्स इंस्पेक्टर रजिया बानो ने बताया कि दवा दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। दवा विक्रेताओं को सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में सतर्कता बढ़ गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनहित में ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।










