रुडक़ी (उत्तराखंड)। फर्जी रिपोर्ट देने पर साइंटिफिक टेस्टिंग लैब के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लैब पर रिकॉर्ड में हेरफेर और फर्जी टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के आरोप मिले हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक आनंद प्रकाश तिवारी ने एफआईआर दर्ज करवाई।

सीडीएससीओ और एनसीबी देहरादून की संयुक्त टीम ने साइंटिफिक टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई थी। वास्तविक परीक्षण के बिना टेस्ट रिपोर्ट जारी की गई। निरीक्षण के समय कोडीन फॉस्फेट के नमूने प्रस्तुत न किए गए। सैंपल के रखरखाव, परीक्षण और ट्रेसिबिलिटी से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले।

निरीक्षण में रिकॉर्ड में हेरफेर और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के संकेत मिले थे। पुलिस के अनुसार मैसर्स साइंटिफिक टेस्टिंग लैब पुहाना रुडक़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।