पुणे (महाराष्ट्र)। नशीले इंजेक्शन टर्मिवा की अवैध सप्लाई पकड़ी गई है। मौके से दो तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है। पुलिस टीम ने वाघोली इलाके में यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ मिशन क्रैकडाउन अभियान के तहत की गई।

वाघोली पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दो संदिग्धों को रोका। ये बिना उचित अनुमति के प्रतिबंधित इंजेक्शन मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उनके पास 30 एमएल के ‘टर्मिवा’ इंजेक्शन की 100 बोतलें थीं। इनके नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने का शक है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने ये इंजेक्शन ऑनलाइन मंगवाए थे। इन्हें कहां से खरीदा गया,इसकी जांच चल रही है।