कोरबा (छत्तीसगढ़)। दवा रिकार्ड सही न मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसिल किए हैं। औषधि विभाग ने बिना पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक का अभियान चला रखा है। इसी क्रम में कई मेडिकल स्टोरों पर रेउ की गई। इनमें पुराना बस स्टैंड स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर्स, वर्षा मेडिको, बोहरा मेडिकल स्टोर्स, धनवंतरी जेनरिक मेडिकल एवं दीपक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान नशीली एवं एंटीबायोटिक दवाओं का स्टॉक जांचा गया। मेडिकल स्टोर्स संचालकों को एक्सपायरी एवं पशु उपयोग की दवाओं को अलग बॉक्स में लेबल लगाकर सुरक्षित रखने को कहा। केवल वैध थोक विक्रेताओं से बिल पर दवाएं खरीदने के आदेश दिए। जिन स्टोर्स में मौके पर अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पूर्व में किए निरीक्षण के आधार पर आद्या मेडिकल, गायत्री मेडिकल एजेंसी, रेडक्रास मेडिकल स्टोर्स एवं लाइफ केयर मेडिकल स्टोर्स को भी नोटिस दिए हंै।