महराजगंज (यूपी)। कॉस्मैटिक उत्पादों की कार से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। फरेंदा पुलिस ने एक बलैनो कार से संदिग्ध सामान बरामद किया है। बरामद सामान में अखरोट, फेयर एंड लवली पाउच, मैगी और 275 क्रीम ट्यूब शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इसतेमाल कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में फरेंदा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यह बलैनो कार पकड़ी गई। बरामद सामान की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
पहले भी इस इलाके से यूरिया, कपड़े और अन्य सामानों की तस्करी पकड़ी जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। बरामद सामान की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










