नई दिल्ली। ड्रग अलर्ट जारी हुआ है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इसे जारी किया है। देशभर में 280 दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। सीडीएससीओ ने जुलाई महीने के औषधि अलर्ट में दवा के 40 नमूनों को अमानक माना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने भी 240 दवा नमूनों को अमानक पाया है।
सीडीएससीओ के पोर्टल पर हर महीने अमानक मिली दवाओं की सूची जारी की जाती है। अगस्त में केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने दवा के 40 नमूनों को गुणवत्ताविहीन पाया है। जबकि राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 240 दवा नमूनों को एनएसक्यू पाया।
बिहार से लिए एक दवा के नमूने को नकली दवा माना गया है। इसका निर्माण किसी अन्य कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड नाम का इस्तेमाल करके किया था। मामले की जांच चल रही है। अधिनियम एवं नियमों के अनुसार संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।










