मुजफ्फरनगर (यूपी)। नशीली दवा ट्रामाडोल की कार से तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बिना नंबर की बलेनो कार से 72,000 ट्रामाडोल कैप्सूल और 549 इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद दवाओं में स्पास्मोविल कंपनी के 72,000 ट्रामाडोल कैप्सूल िमले हैं। वहीं, एविल कंपनी के 50 इंजेक्शन और पैंटासिल कंपनी के 499 इंजेक्शन शामिल हैं। बिना नंबर वाली बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है। इसका उपयोग इन दवाओं की तस्करी के लिए किया गया था।

यह है मामला

पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, बिना नंबर प्लेट की कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोका। कार में दो कार्टून व एक बैग मिला। कार्टूनों से कुल 72,000 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए गए। बैग से कुल 549 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दीपक, कलीम व जुनैद शािमल हैं। आरोपियों ने दवाओं को ब्लैक में खरीदकर अधिक कीमत पर सप्लाई करने की बात बताई है। पुलिस अब बरामद दवाओं के स्रोत और कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।