अहमदाबाद (गुजरात)। फूड विजिलेंस ने स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में रेड की। यहां यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया। विजिलेंस टीम ने ट्रेन को खाना सप्लाई करने वाले बेस किचन पर दबिश दी। 1,383 पैकेट एक्सपायर्ड पोहा, उपमा और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है।
गुणवत्ता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर रेलवे प्रशासन ने कैटरर पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच के दौरान हल्दीराम पोहा के 369 पैकेट, उपमा के 984 पैकेट मिले हैं। वहीं, छोले मसाला के 24 और फॉर्च्यून सूजी के 6 पैकेट मिले हैं।
यात्रियों को परोसे जाने की थी तैयारी
बरामद किए खाने के सामान अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुके थे। फिर भी ट्रेन यात्रियों को परोसे जाने के लिए रखे थे।










