बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश)। बंद गोदाम से नशीली गोलियां-इंजेक्शन बरामद की गई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने पुलिस के साथ एक बंद गोदाम में दबिश दी। अवैध रूप से रखी गईं दवाओं की चार लाख गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। ये दवाएं नशे के लिए भी इस्तेमाल होती हैं। पुलिस ने एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह है मामला

औषधि नियंत्रण विभाग को अवैध दवाओं के भंडारण की सूचना मिली थी। विभाग की टीम ने अभियान चलाया। देर रात गोदाम से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद कीं। तलाशी के दौरान टैपेंटाडोल एचसीएल 100 एमजी टैबलेट, सेफ्ट्रियाक्सोन एवं फोलिक एसिड सस्पेंशन आदि शामिल हैं। ये ड्रग्स पारदर्शी पॉलीबैग में पैक थीं। इन्हें बायो-कैपस इंडिया लिमिटेड के नाम वाले डिब्बों में रखा गया था।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बरामद स्टॉक और पैकिंग को नियमानुसार सील कर दिया है। जांच के लिए दवाओं के नमूनों भी लिए गए हैं। आरोपी अंकित को इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को नकली दवा के एक मामले में हरियाणा पुलिस ले गई है।