महराजगंज। कॉस्मेटिक सामान की पिकअप से तस्करी का मामला पकड़ा। कोल्हुई पुलिस ने पिपरा चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। एक पिकअप वाहन से 6,984 पीस कॉस्मेटिक सामान बरामद किया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह है मामला
पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 97 गत्ते मिले। इनमें प्रत्येक में 72 पीस के हिसाब से कुल 6,984 पीस कॉस्मेटिक सामान था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चन्द्रेश सिंह और रोहन साहनी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल अमित यादव की टीम ने की।










