हरलाखी। प्रतिबंधित नशीली दवा कफ सिरप के साथ नेपाली युवक अरेस्ट किया गया है। हरिणे एसएसबी कैंप के जवानों ने यह सफलता पाई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के तारापट्टी निवासी अहमद मंसूर के रूप में हुई है। उसके पास से कफ सिरप, टैबलेट और बाइक बरामद हुई है।
यह है मामला
एसएसबी को सूचना मिली थी कि नेपाली युवक बाइक पर नशीली दवा लेकर जा रहा है। सूचना पर जवानों ने चेक पोस्ट पर एक बाइक सवार को रोका। तलाशी में उसके पास से 5 बोतल कफ सिरप और 17 टैबलेट बरामद हुई। आरोपी अहमद मंसूर ने बताया कि उसने ये नशीली दवाएं हरिणे निवासी रंजीत यादव उर्फ बौना से ली हैं। वह बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। मंसूर ने स्वीकारा कि वह इन दवाओं का सेवन स्वयं करता था।










