भिवाड़ी (राजस्थान)। अवैध गोदाम पर रेड कर दवा कारोबार का भंडाफोड़ किया गय है। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने भिवाड़ी में यह कार्रवाई की। टीम ने 4 करोड़ की दवाइयां और कच्चा सामान जब्त किया है।
यह है मामला
औषधि विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी के अवैध गोदाम पर कार्रवाई की। यहां से करीब 1500 कार्टन दवाइयां और अन्य सामान जब्त किया। जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कई तरह की दवाइयां मिलीं। इनमें कंडोर हेल्थकेयर , लालरू(पंजाब ) की टेबलेट मेडिक्ब -55 (डायक्लोफ़ेनेक सोडियम 50 एमजी ) एवं टेबलेट एरिक्वा मिली।
ओपल हेल्थकेयर, करनाल (हरियाणा) की टेबलेट चका पैन एक्सट्रा , टेबलेट लेडीनेक्स एवं टेबलेट हाइग्रा 200 मिली। वहीं एलेक्सा फार्मास्युटिकल्स, बड्डी , डिस्ट्रिक्ट सोलन(हिमाचल प्रदेश ) की टेबलेट पिलप्रोफ़ॉक्सेसिन -500 पाई गई। यूनिशार्प ऑर्गेनिक्स मोहाली, पंजाब की टेबलेट ऑक्सीपर प्लस सहित अन्य दवाइयां जब्त की। ये दवाइयां स्ट्रेन हेल्थ केयर भिवाड़ी द्वारा बाजार में बेची जा रही थीं।
दवाइयों की गुणवत्ता जांच के लिए 9 सैंपल लिए गए हैं। गोदाम से दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग का सामान और उपकरण भी जब्त किए हैं। मौके से एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी मिलीं।










