सोलन (हिमाचल प्रदेश)। एएस केमिकल के दूसरे गोदाम से लाखों फेरौक्योर टैबलेट जब्त की गई हैं। बद्दी में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गांव बिल्लांवली स्थित एएस केमिकल के एक अन्य गोदाम पर दबिश दी।

मौके से 26 लाख 40 हजार फेरौक्योर टैबलेट बरामद की हैं। बरामद दवाएं ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स एक्ट एवं नियमों के दायरे में आती हैं। इनके संबंध में ड्रग विभाग की ओर से अलग से कार्रवाई की जा रही है। राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय की तरफ से इनके पास लाइसेंस नहीं था। हालांकि ये दवाएं नशीली नहीं हैं, लेकिन बिना अनुमति यहां गोदाम में पाई गई हैं।

26 अगस्त को एएस केमिकल के गोदाम से नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थीं। गोदाम मालिक अंकित कौशल निवासी अमेठी (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगामी जांच के दौरान आठ सितंबर को बिल्लांवली स्थित दूसरे गोदाम में कार्रवाई की गई। यहां से 26,40,000 फेरौक्योर टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस अब मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।