सोनबरसा। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। थाना पुलिस ने पटेल नगर स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की। दुकान से 31 बोतल नशीली दवा कोरेक्स, 90 पीस इंजेक्शन और 80 पीस नशीली टैबलेट बरामद की। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नरकटिया गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।
यह है मामला
पुलिस को दवा दुकान की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। पटेल नगर स्थित एक दवा दुकान में वैध दवाओं की बिक्री पाई गई। टीम ने मौके से 31 बोतल नशीली दवा कोरेक्स बरामद की है। वहीं 90 पीस इंजेक्शन और 80 पीस नशीली टैबलेट जब्त की। आरोपित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित जितेंद्र प्रसाद नरकटिया गांव का रहने वाला है।










