गाजियाबाद। फूड सप्लीमेंट प्रतिष्ठानों पर रेड कर 27 लाख का माल जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई के दौरान छह सैंपल इकट्ठे किए। करीब 27.44 लाख रुपये कीमत की 3,121 किलो सामग्री जब्त की गई।
यह है मामला
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोदी स्टील कंपाउंड, जीएस फार्मर्कयूटर के खाद्य विनिर्माण परिसर का निरीक्षण किया। यहां फूड फॉर स्पेशल डायटरी यूज का एक और न्यूट्रास्यूटिकल्स के दो सैंपल लिए। मैक्सविडय न्यूट्रास्यूटिकल्स (पैकेज्ड) उत्पाद पर मिसलीडिंग क्लेम के तहत कार्रवाई की। टीम ने उत्पाद की 7794 यूनिट जब्त की। प्रत्येक पैक 400 ग्राम का था। कुल मात्रा करीब 3,117 किलो बताई गई। जब्त सामग्री की कीमत 27.24 लाख रुपये है। इसके अलावा लोहियानगर के गेट इन्हेंस्ड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यहां से एक सैंपल संग्रहित किया। साथ ही करीब 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त की।
वहीं, साहिबाबाद स्थित ओनीया लाइफ साइंसेज से मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट के 2 सैंपल लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।










