मुजफ्फरनगर। आयुर्वेदिक शक्तिवर्धक दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले दो गिरफ्तार किए हैं। यह गिरफ्तारी सिविल लाइन थाना पुलिस ने की। आरोपी फुरकान यह व्यापार आरएमडी हर्बल कंपनी के नाम से कर रहा था। इमरान कॉलोनी में उसके किराए के मकान से पुलिस ने आयुर्वेदिक शक्तिवर्धक दवाई भी बरामद की। लाखों का माल, एक लैपटॉप व कंप्यूटर सिस्टम बरामद हुआ है।
यह है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि इमरान कॉलोनी में बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक शक्तिवर्धक दवाइयों का अवैध रूप से निर्माण कर रहा था। दवाइयों पर स्वयं की मैन्युफैक्चरिंग का फर्जी लोगो लगाकर वास्तविक बिक्री की जा रही है। आपत्तिजनक वस्तुओं का ऑनलाइन प्रचार-प्रसार कर क्रय-विक्रय किया जा रहा है। आपत्तिजनक वस्तुएं बच्चों को भी बेची जाती हैं। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश दी। मोहम्मद फुरकान व शाहिद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से रैपर, लाखों रुपये की कामोत्तेजक वस्तुओं के अलावा दवाई मिली हंै। आरोपियों ने बताया कि वे बाजार से कच्चा माल लाकर अपने घर पर शक्तिवर्धक दवाइयां व माजून बनाते हैं।
दवाइयों व माजून की डिब्बियों पर बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी का फर्जी लेबल लगाकर बेचते हैं। वे शक्तिवर्धक वस्तुओं को भी अनधिकृत रूप से बेचते है। इन्हें वह सस्ते दामों में मंगाकर ऊंचे दामों पर बेचते है। उससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने व बनाने के लिए कोई डिग्री व लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।










