लखनऊ (यूपी)। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके चलते परिजनों ने हंगामा खउ़ा कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मलूकपुर ढकवा स्थित निजी अस्पताल का यह मामला है। इसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है मामला
गोसाईगंज के सिटीकिहा कला निवासी मनीषा के तीन बच्चे हैं। खांसी-बुखार और सांस लेने में परेशानी पर मनीषा को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए 1.80 लाख का खर्च बताया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।










