सूरत (गुजरात)। बच्चों की दवा बताकर पशुओं का लिवर टॉनिक बेचने का मामला आया है। आरोपी स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसओजी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने की। मोमनावाद रोड स्थित शांतिनाथ मेडिकल स्टोर पर टीम ने छापा मारा। स्टोर संचालक मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पशुओं के लिवर टॉनिक को बच्चों की दवा बताकर बेचता था। इसके लिए उपलब्ध Liv.52 ड्रॉप्स के नाम वाले स्टिकर लगाता था। इन्हें अधिक कीमत पर बेचता था।

आरोपी हिमालय कंपनी के Liv.52 Protec के पैक से तरल निकालता थ। इसके बाद 60 और 100 एमएल की बोतलों में भरता था। इन बोतलों पर Liv.52 ड्रॉप्स के नाम वाले स्टिकर लगा देता था। उन्हें बच्चों के इस्तेमाल की दवा बताकर बेचने का आरोप है। दवा की असलियत, लेबलिंग और बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी ने एक साल में ऐसी लगभग 1,000 बोतलें बेचने की बात स्वीकारी है। मेडिकल स्टोर करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है।

बेटी के फार्मासिस्ट लाइसेंस की भी जांच

मेडिकल स्टोर बेटी की फार्मेसी डिग्री और लाइसेंस के आधार पर संचालित थी। आरोपी के खिलाफ अठवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।