हनुमानगढ़ (राजस्थान)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवा व रिकॉर्ड जब्त किया है। गांव अजीतपुरा में औषधि नियंत्रण संगठन ने यह कार्रवाई की। यहां से एलोपैथिक दवाएं जब्त की गई हैं। आरोपी कशिश ने रोहिताश के साथ साझेदारी में मेडिकल स्टोर का संचालन करना बताया।

यह है मामला

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत मिली थी। डीसीओ चंद्रकांत शर्मा एवं पंकज जोशी की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड की। गांव अजीतपुरा के श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। ड्रग लाइसेंस मांगे जाने पर संचालक इसे नहीं दिखा पाया।

दवाओं के क्रय तथा विक्रय संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम ने दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए दवा का सैंपल लिया। अवैध मेडिकल स्टोर पर शेष दवाएं जब्त की गईं। मौके पर उपलब्ध क्रय बिल तथा विक्रय बिल बुक भी जब्त की है। दवा की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। एडीसी ने अपील है कि दवा केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर से खरीदें। साथ ही खरीद का बिल अवश्य प्राप्त करें।