नई दिल्ली। ESI ईएसआई अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढऩे वाली हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अपने अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा रहा है। योजना के तहत अस्पतालों में आधुनिक जांच उपकरण, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाएं होंगी। केंद्र Iसरकार ने 31 दिसंबर तक सारे काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसका फायदा देशभर में करीब 14.9 करोड़ लोगों को मिल सकता है।
कैंसर के इलाज पर भी ध्यान
ईएसआईसी ने इलाज के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी। जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा स्थित ईएसआई अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 100 बिस्तर कर दी है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली अस्पताल को बढ़ाकर 150 बिस्तर का किया है।
ईएसआईसी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने पर काम कर रहा है। वहीं आईसीयू जैसी सुविधाएं विकसित करने का भी प्रस्ताव है। जहां जरूरी इलाज की सुविधा नहीं है, वहां आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों के जरिये भी इलाज की व्यवस्था की है। इससे मरीजों को दूसरे सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज मिल सकता है। योजना में ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्रसूति सेवाएं, नवजात की गहन देखभाल इकाई तथा आधुनिक जांच सुविधाएं शामिल हैं।





