नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई का धंधा करते थे।

कार से मेडिकल स्टोरों पर गोलियां सप्लाई करते थे। आरोपितों के पास से एक लाख आठ सौ प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 से नशीली गोलियां, 30 शीशी कोडीन सिरप मिली हैं। इनके पास से 14 लाख रुपये की नगदी, व स्विफ्ट कार को बरामद किया है। आरोपित नशीली दवाई बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

यह है मामला

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हल्दौर पुलिस ने नशीली दवा का ध्ंाधा करने वाले गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने हर्ष ढाका, रितिक कुमार, सुहैल, आयान को गिरफ्तार किया है। हर्ष ढाका का हीमपुर गांव में शिव मेडिकल स्टोर है। आरोपितों के पास से एक लाख 800 प्रतिबंधित कैप्सूल, 7,200 प्रतिबंधित नशीली गोली, 30 शीशी कोडीन सिरप मिले हैं। इनसे 14 लाख रुपये, स्विफ्ट कार व छह मोबाइल बरामद हुए हैं।

आरोपित मेडिकल स्टोर की आड़ में ये धंधाचला रहे थे। आरोपित कार से मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की सप्लाई करते थे। इससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था। आरोपित नशीली दवाइयों की खेप को जंगलों में छिपा कर रखते थे।
बीती रात वह रकम लेकर बाहर से आई नशीली खेप लेने गए थे।

इस दौरान उन्हें शरीफपुर नहर के पास दबोच लिया। आरोपितों से माल बरामद किया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया है। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी का कहना है कि जिलेभर के मेडिकल स्टोरों की जांच की जाएगी। मुख्य सप्लायर की भी तलाश की जा रही है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

हैदराबाद। सन फार्मा के असम प्लांट में गंभीर खामियां मिली हैं। इसके आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश भारतीय दवा नियामकों ने सन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन