फार्मा उद्योग पर लटकी तलवार

सोलन। नया साल जैसे जैसे बीत रहा है वैसे वैसे फार्मा उद्योग के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के करीब 100 से अधिक फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जो बाकी देश के लिए भी अच्छी खबर नहीं कही जा सकती। पिछले 13 महीनों में इन उद्योगों की 131 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। लगातार यहां बन रही दवाओं के सैंपल फेल हो रहे है, जो प्रदेश में दवा बनाने वाली कंपनियों के लिए मुश्किले खड़ी करता दिख रहा है।

इनमें कई उद्योग ऐसे हैं, जिनकी एक से अधिक दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। बेशक अभी तक ऐसे फार्मा उद्योग के खिलाफ कोई खास कार्रवाई नहीं हुआ है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के कड़े रुख को देखते हुए अब ड्रग विभाग भी सख्त हो गया है। इसका साफ मतलब है कि जल्द इन फार्मा उद्योग के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

देश में पिछले 13 महीनों (जनवरी 2017 से जनवरी 2018 ) तक कुल 407 दवाओं के सैंपल फेल हुए, जिनमें से 131 दवाएं हिमाचल में बनी थीं। देश में जितनी दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं, उनमें हर चौथी दवा हिमाचल की है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि को नुक्सान हो रहा है।

वहीं राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की माने तो ड्रग विभाग जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। हालांकि विभाग ऐसे उद्योगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब देखने वाली बात होगी इस कार्रवाई से फार्मा उद्योग पर क्या असर पड़ता है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए