लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

तेलंगाना।  लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने हनुमाकोंडा में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बालसमुद्रम स्थित कालोजी कलाक्षेत्रम के पास श्रीनिवास नगर में बिना लाइसेंस वाले परिसर पर रेड की। पता चला कि वैध औषधि लाइसेंस के बिना दवाओं का भंडारण किया गया था। गोदाम का संचालन बी सृजन रेड्डी अपने कर्मचारी हरि कृष्णा के माध्यम से कर रहे थे।

22 प्रकार की दवाइयां जब्त की

टीम ने एंटीबायोटिक्स, खांसी की दवाइयां, दर्द निवारक सहित 22 प्रकार की दवाएं जब्त की। कुल 7,89,874 मूल्य की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए नमूने भी लिए हैं। यह अभियान सहायक निदेशक डॉ. राज्यालक्ष्मी की देखरेख में चलाया गया। इसे हनुमाकोंडा के ड्रग्स इंस्पेक्टर जे किरण कुमार, वारंगल के वी उपेंद्र और भूपालपल्ली की पी पावनी ने संचालित किया।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त