गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर डाली और जमकर हंगामा किया।

यह है मामला

जिला अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर डाला। उन्होंने तोडफ़ोड़ का प्रयास किया और पुलिस के साथ भी कहासुनी की।

गंभीर हालत में भी नहीं पहुंचीं ड्यूटी डॉक्टर

गर्भवती महिला
गर्भवती महिला

परिजनों का आरोप है कि महिला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी डॉक्टर समय पर इलाज के लिए नहीं पहुंचीं। तत्काल उपचार न मिलने से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने औपचारिक रूप से उसे भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया।

एम्बुलेंस मिलने में एक घंटे से अधिक की देरी

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेफर करने के बाद भी तुरंत वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। एम्बुलेंस मिलने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। जब महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया, तब उसने दम तोड़ दिया। समय पर वाहन और समुचित इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल में तोडफ़ोड़ का प्रयास

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही तोडफ़ोड़ का प्रयास भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आक्रोशित भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

मुंबई। खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नई दवा सुनहार्बो (असुन्डेक्सियन) को मंजूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त