क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को पृथक करने की सुविधा मिल पाएगी। इसके साथ ही वर्षों से लंबित इस सुविधा को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

यह है मामला

अब तक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्त के विभिन्न घटकों को अलग करने की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को रक्त के अलग-अलग कंपोनेंट्स उपलब्ध करवाने में सीमाएं थीं। नई यूनिट शुरू होने के बाद रक्त से रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को अलग किया जा सकेगा। इसके बाद मरीज की बीमारी और चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार संबंधित कंपोनेंट चढ़ाया जा सकेगा। इससे रक्त की एक यूनिट का अधिक प्रभावी इस्तेमाल संभव होगा। साथ ही मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भरता भी कम करनी पड़ेगी।

क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेटर यूनिट स्थापित करने की कवायद वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। वर्ष 2020 से मशीनें पहुंचनी शुरू हुईं। वर्ष 2022 तक अधिकांश मशीनें स्थापित कर दी गई थीं। हालांकि, मशीनें स्थापित होने पर भी यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। इसके लिए शेष उपकरणों की व्यवस्था, चिकित्सक का विशेष प्रशिक्षण और लाइसेंस सहित विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करनी थीं। करीब तीन साल से अस्पताल प्रबंधन लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रहा था। अब ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिल्ली से संचालन की अंतिम मंजूरी मिलने पर यह इंतजार खत्म हो गया है।

यूनिट के संचालन के लिए अस्पताल के चिकित्सक को विशेष प्रशिक्षण दिया है। इसी आधार पर प्रशिक्षित चिकित्सक के नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार लाइसेंस मार्च 2030 तक वैध रहेगा। इसके बाद नियमानुसार इसका नवीनीकरण करवाना होगा। अब जल्द ही यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा। ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेशन की सुविधा अभी प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और जोनल अस्पताल मंडी में उपलब्ध है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी यह सुविधा शुरू होने से जिला स्तर पर मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।

डॉ. हीरा लाल बौद्ध ने बताया कि ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिल्ली की ओर से यूनिट के संचालन के लिए अंतिम स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। यूनिट को स्थापित करने और संचालन की औपचारिकताएं पूरी करवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट्स सेपरेटर यूनिट संचालन का लाइसेंस मिलना बड़ी उपलब्धि है। इसके शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही रक्त के विभिन्न घटकों का जरूरत के अनुसार उपयोग किया जा सकेगा।

Related Posts

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

इलाहाबाद (यूपी)। नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति को स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते। इस बारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़