सीतामढ़ी/सोनबरसा (बिहार)। नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन के जवानों ने की। देर शाम नशीली कफ सिरप और टैबलेट के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 319/1 के समीप की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के विमल खडक़ा और नूर हसन नदाफ के रूप में हुई है।
235 बोतल कफ सिरप और एक हजार टैबलेट बरामद
गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से 235 बोतल कफ सिरप और एक हजार नशीली टैबलेट बरामद की हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 500 नेपाली रुपये और एक बाइक भी जब्त की है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
सीमा स्तंभ 319/1 के पास हुई कार्रवाई
जानकारी अनुसारी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में सीमा स्तंभ संख्या 319/1 के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान की गयी।
सोनबरसा थाने में प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में सोनबरसा थाना में मामाल दर्ज किया है। बरामद पदार्थों की जांच और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।





