अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। यहां सिर्फ 3 डिलीवरी हुईं। लेकिन 26 बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र तैयार किए गए। गिरोह लडक़ों को 12 लाख और लड़कियों को 5 लाख में बेचता था। पुलिस ने अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर एसआईटी जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल बना तस्करी का अड्डा

गिरोह ने गुढिय़ारी के बसंत विहार स्थित दिवाकर अस्पताल को लीज पर लिया था। इस अस्पताल में केवल 3 बच्चों की ही डिलीवरी कराई गई थी। इसके बावजूद वहां से 26 बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इन्हीं नकली दस्तावेजों के सहारे नवजातों को दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। पुलिस ने अस्पताल के संचालक डॉ. खिर सिंधु महानंद को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म और जाति पूछकर होता था सौदा

जांच में सामने आया कि बच्चे खरीदने वाले दंपती उनकी जाति और धर्म तक पूछते थे। गिरोह के बिचौलिए निसंतान दंपतियों की जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क करते थे। सौदे में लड़कियों की कीमत 5 लाख रुपए तय थी। वहीं लडक़ों को 10 से 12 लाख रुपए तक में बेचा जाता था। कई महिलाओं ने आर्थिक तंगी के कारण खुद ही अपने बच्चे गिरोह को सौंपे थे।

सडक़ विवाद से खुला पूरा राज

इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश आजाद चौक इलाके में हुआ। वहां सडक़ पर दो महिलाओं के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पूरे सिंडिकेट की परतें खुलती चली गईं। आरोपियों के मोबाइल से नवजात बच्चों के वीडियो भी बरामद हुए हैं। इस रैकेट में डॉक्टर, दलाल, केयरटेकर, अकाउंटेंट और नगर निगम कर्मियों की मिलीभगत सामने आई है।

8 राज्यों तक फैला था जाल

इस गिरोह में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोग शामिल हैं। आरोपियों ने बिलासपुर के अलावा बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर और चेन्नई में बच्चों को बेचा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी बच्चों के सौदे होने के सुराग मिले हैं। पुलिस ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। आईपीएस मानसी साकोरे के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। टीम मुख्य आरोपी कृतिका साहू से मिले सबूतों के आधार पर बेचे गए बच्चों की तलाश कर रही है।

Related Posts

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट