पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मलप्पुरम (केरल)। पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। यह कदम 17 वर्षीय लडक़ी के मामले के बाद उठाया गया है। उसे पारे से युक्त फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल के बाद गुर्दे की बीमारी हो गई थी।

लडक़ी अपने चेहरे के काले धब्बे हटाने के लिए उस क्रीम का इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। उसे मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी नामक एक गंभीर किडनी रोग का पता चला।

मंत्री ने कार्रवाई की मांग की

स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने नकली सौंदर्य प्रसाधनों का प्रचार करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को लिखे पत्र में उन्होंने आग्रह किया कि इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएं।

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम का प्रचार ऑनलाइन मशहूर हस्तियों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे प्रचारकों, विक्रेताओं और वितरकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से ऐसे विज्ञापनों से गुमराह न होने का भी आग्रह किया।

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों में विशेष दल गठित करने का निर्देश दिया है। पारे और अन्य हानिकारक रसायनों वाले सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने को कहा है। यह निर्देश चिकित्सा अधिकारी के. प्रतिभा की शिकायत के बाद जारी किया गया है। इसमें ऑनलाइन बिक्री, विशेष रूप से अन्य राज्यों से भेजे जाने वाले उत्पादों की निगरानी में आने वाली कठिनाइयों को उजागर किया गया था। इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (आईएडीवीएल) की राज्य शाखा ने तुरंत परिणाम का वादा करने वाली फेयरनेस क्रीमों के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

सोशल मीडिया पर द लिवरडॉक के नाम से मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट सिरिएक एबी फिलिप्स ने 10 प्रभावशाली लोगों के नाम बताए। इन्होंने कथित तौर पर वेवोरिया की एफ-ट्यून फेयरनेस क्रीम का प्रचार किया था। उन्होंने नोट किया कि वेवोरिया ने क्रीम की इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल हटा दी थी।

अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेनीशा रहमान ने फेयरनेस क्रीम को बढ़ावा देने के अपने फैसले का बचाव किया है। रहमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर इसका प्रचार करने से पहले उन्होंने खुद पर इसका परीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि क्रीम के इस्तेमाल के बाद लडक़ी को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने की बात जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़