बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने कहा कि गोवा के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिए गए वाटर सैंपल पूरी तरह से तय मानक के अनुरूप हैं। कंपनी का पानी पूरी तरह पीने योग्य है। यह सफाई कंपनी ने एफएसएसएआई की तरफ से मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के बाद दी है। कंपनी ने बताया कि उन्हें इस एक्शन की कोई हॉर्ड कॉपी नहीं मिली है। ना ही कोई सॉफ्ट कॉपी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि वेबसाइट पर भी इसकी कोई जानकारी नहीं है। बिसलेरी ने कहा कि यह मामला काफी पुराना है। हमें उन मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी है। इसमें एफएसएसएआई की तरफ से नोटिस की बात कही गई है। यह पूरा मामला 14 महीने पुराना है। गोवा के बिसलेरी प्लांट से सितंबर 2025 में प्रोडक्ट्स की सैंपलिंग की गई थी। यह हमारे 143 प्लांट्स में से एक प्लांट है।

गोवा के इस प्लांट से 6 सैंपल कलेक्ट किए गए थे। शुरुआती टेस्स में 5 सैंपल सभी मापदंडों के करीब पाए। 6वें सैंपल में ब्रोमेट का लेवल 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर के स्तर पर था। यह तय मानक 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से अधिक था। इस जानकारी के बाद बिसलेरी ने 22 नवंबर 2025 को एक अपील की।

इसके बाद उस 6वें सैंपल को एक रेफरल लैब में जांच के लिए भेजा गया। इस नई जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय मानक के अंदर पाई गई। इसी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मौजूदगी के संकेत मिले। दोनों जांच में अंतर पाए जाने के कई प्रश्न खड़े हुए। एफएसएसएआई ने इसी सैंपल को एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच करवाई। इसमें भी ब्रोमेट की मात्रा तय मानक के अंदर पाई गई। उसके बाद हम लोगों ने उस रिपोर्ट को एफएसएसएआई के वेस्टर्न रिजनल ऑफिस में जमा कर दिया। इसके बाद संस्था की तरफ से कंपनी कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई। हमने मान लिया कि यह मामला पूरा बंद हो चुका है।

आज की तारीख तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। ना ही हार्ड कॉपी में और ना ही मेल पर। पीने का पानी हमारी प्राथमिकता में है। कंपनी ने दावा किया वह 10 स्टेप के मैन्युफैक्चरिंग में कुल 90 टेस्ट्स करते हैं। बिसलेरी ने इस पूरे मामले में एफएसएसएआई को जांच का सहयोग दिया है। अब पैक किए जाने वाली पानी की जांच देश भर में होगी। यानी अन्य ब्रांड के बोतल बंद पानी की भी जांच होगी।

एफएसएसएआई ने ये कहा

एफएसएसएआई ने कहा कि सैंपल में ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद नमूने को दोबारा जांच के लिए दूसरे लैब में भेजा। इस प्रयोगशाला ने भी उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) मिलने से उसे असुरक्षित घोषित किया है।

Related Posts

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मलप्पुरम (केरल)। पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। यह कदम 17 वर्षीय लडक़ी के मामले के बाद उठाया गया है। उसे पारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश