गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है। सासनी के गांव रुदायन में गर्भपात की दवा खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला सामने आने पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सासनी के मोहल्ला कस्साबान में झोलाछाप डॉक्टर डॉ. इरशाद अली का क्लीनिक सील कर दिया।

दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

गांव रुदायन की एक महिला को डॉ. इरशाद अली ने गर्भपात की दवा दी थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति साजिद के मुताबिक, दवा लेने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। तब वह उसे दोबारा उसी जगह लेकर गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

तीन इलाकों में तलाश के बाद क्लीनिक सील

मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने कस्साबान, जाटवान और पारस टॉकीज इलाके में क्लीनिक की तलाश की। पति ने क्लीनिक की पहचान की। इसके बाद टीम ने उसे सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इलाके में खलबली मची रही।

 

Related Posts

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

नई दिल्ली। CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की जांच में ये…

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़