हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है। सासनी के गांव रुदायन में गर्भपात की दवा खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला सामने आने पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सासनी के मोहल्ला कस्साबान में झोलाछाप डॉक्टर डॉ. इरशाद अली का क्लीनिक सील कर दिया।
दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
गांव रुदायन की एक महिला को डॉ. इरशाद अली ने गर्भपात की दवा दी थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति साजिद के मुताबिक, दवा लेने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। तब वह उसे दोबारा उसी जगह लेकर गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
तीन इलाकों में तलाश के बाद क्लीनिक सील
मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने कस्साबान, जाटवान और पारस टॉकीज इलाके में क्लीनिक की तलाश की। पति ने क्लीनिक की पहचान की। इसके बाद टीम ने उसे सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इलाके में खलबली मची रही।





