रिच एंड राइज हेल्थ-वे ने मनाया स्थापना दिवस

संगरूर। रिच एंड राइज हेल्थ-वे कंपनी ने अपना पहला स्थापना दिवस भवानीगढ़ स्थित मुख्यालय में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों ने केक काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानामुखी चरणजीव लांबा रहे। श्री लांबा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, शहर में भी बेहतर सोच रखने वाले संस्थान व लोग मौजूद हैं। रिच एंड राइज तथा भाई कन्हैया जी वेलफेयर क्लब भी अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संस्था के श्रेष्ठ कार्य करने वालों को ट्राफी और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।
रिच एंड राइज कंपनी के एमडी चरणजीत अरोड़ा औैर निरभै सिंह घुम्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि रिच एंड राइज एक एमएलएम कंपनी है। कंपनी ने बाजार में हर्बल उत्पाद उतारे हैं। ये सभी बढिय़ा क्वालिटी के हैं, जिनको पहले सैकड़ों लोगों पर आजमाया गया है। इनका मनुष्य के शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इसका हर कैप्सूल ‘ए’ ग्रेड का है। एमडी अरोड़ा ने बताया कि नशे की दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने के लिए भी विशेष उत्पाद तैयार किए गए हैं।
 
रिच एंड राइज अन्य शहरों में भी अपनी ब्रांच खोलने जा रही है। आने वाले समय में उनकी कंपनी इंपोर्ट और एक्सपोर्ट क्वालिटी में काम करेगी ताकि हर प्रोडक्ट विदेशों में पहुंच सके। कंपनी की ओर से भाई कन्हैयाजी वेलफेयर क्लब के सहयोग से समय-समय पर हेल्थ कैंप भी लगाए जाते हैं। क्लब का मिशन है कि राज्य का कोई भी नौजवान नशे की गिरफ्त में न रहे। इस समागम में मनप्रीत कौर, जसवीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
वेबसाइट- www.richnrise.in
ई-मेल – rich.rise68@yahoo.com

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए