मैजिक मशरूम ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार 

कोलकाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अत्याधुनिक नशीले पदार्थ मैजिक मशरूम समेत तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। ड्रग्स तस्करी के धंधे से जुड़े तीनों युवा बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं। नारकोटिक्स अधिकारियों ने आरोपी युवाओं के नाम दीप चक्रवर्ती, विवेक शर्मा और ऋषभ शर्मा बताये हैं। इनमें से दीप एक मशहूर शेफ का बेटा है। उसके पास से 2.59 ग्राम मैजिक मशरूम, 13.5 ग्राम एमजीएमए, 9 एमडीएमए टैबलेट और 20 ब्लॉट जब्त किए हैं। दीप पेशे से डीजे भी है। विवेक एवं ऋषभ मैनेजमेंट के छात्र हैं। ब्यूरो के कोलकाता जोनल यूनिट के डायरेक्टर दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार पूर्वी भारत में मैजिक मशरूम को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने न्यू अलीपुर पेट्रोल पंप के निकट स्थित विवेक शर्मा के घर पर छापामारी की।
घर की तलाशी लेने पर नारकोटिक्स अधिकारियों को वहां से 2.59 ग्राम मैजिक मशरूम सहित अन्य ड्रग्स मिले। विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान विवेक ने बताया कि बीबीए की पढ़ाई के बाद वह अपने चचेरे भाई ऋषभ के साथ ड्रग्स तस्करी के धंधे में जुड़ गया था। नाइट क्लबों में मैजिक मशरूम ड्रग्स सप्लाई करने के लिए ऋषभ और विवेक ने डीजे दीप चक्रवर्ती के साथ दोस्ती की थी। वे लोग दीप के माध्यम से शहर के विभिन्न कॉलेज स्टूडेंट, नाइट क्लब सहित रेव पार्टी में भी ड्रग्स सप्लाई करते थे। ये लोग खासतौर पर नीदरलैंड से मैजिक मशरूम ड्रग्स मंगवाते थे। ड्रग्स की खरीद बिट कॉयन के माध्यम से ही की जाती थी। नारकोटिक्स अधिकारियों के अनुसार मार्केट में नया होने के कारण मशरूम ड्रग्स का क्रेज महानगर के युवाओं में तेजी बढ़ रहा है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी