एनएमसी बिल के विरोध में आईएमए रोहतक ने निकाली साइकिल रैली

रोहतक। 11 मार्च को आई एम ए राष्ट्रीय हैड क्वार्टर के आवाहन पर आई एम ए रोहतक सिटी ब्रांच से संबंधित डॉक्टरों ने एक विशाल साइकिल रैली निकाली जिसके माध्यम से नेशनल मेडिकल कमीशन बिल की कमियों के बारे में जनता को अवगत कराया गयाl
आई एम ए रोहतक के प्रधान डॉ देवेंद्र सांगवान ने कहा की एन एम सी बिल एलोपैथिक चिकित्सकों व आम जनता के हित में नहीं है। इसीलिए आई एम ए से संबंधित चिकित्सक एन एम सी बिल का विरोध कर रहें हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन लागू होने से चिकित्सा सेवाएं महंगी होने की संभावना हैं और इससे मेडिकल शिक्षा का स्तर गिरना स्वभाविक है।
आई एम ए के सचिव डॉ रवि मोहन के अनुसार एन एम सी बिल के अंतर्गत ब्रिज कोर्स के प्रावधान के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता कम होगी और केवल 6 महीने के कोर्स से किसी भी पद्यति का चिकित्सक अलोपथी चिकित्सा देने के लिए अधिकृत हो जाएगा।
आई एम ए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अस एल वर्मा व डॉ सतीश चुघ ने बताया कि एन एम सी बिल के अनुसार
किसी भी मेडिकल कॉलेज से एम बी बी एस पास होने के बाद सभी चिकित्सकों को प्रैक्टिस का लाइसेंस लेने के लिए एग्ज़िट परीक्षा देनी होगी जिसका कोई भी औचित्य नही है।
आई एम ए रोहतक के सरंक्षक डॉ आर के चौधरी के अनुसार एम सी आई जैसी प्रोफेशनल बॉडी की जगह नेशनल मेडिकल कमिशन बनाने से मेडिकल शिक्षा सरकारी नुमांइदों व राजनेताओं के हाथों में चली जायेगी। आई एम ए रोहतक के उप प्रधान डॉ आशीष गोयल के विचार से भारत सरकार द्वारा एन एम सी बिल बिना विस्तृत जानकारी तथा विचार विमर्श के ही संसद में प्रस्तुत किया गया प्रतीत होता है। इस साईकल रैली में 150 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया और आई एम एम हाउस से शुरू करके, दिल्ली बाई पास होते हुए महाबीर पार्क तक लगभग 4 किलो मीटर का रास्ता अपनाया। रैली के रास्ते मे बैनर्स व प्लेकार्ड लगाए गए थे जिससे कि नागरिकों को एन एम सी बिल के दूरगामी दुसपरभावों के बारे में जानकारी मिल सके।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी