हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डॉक्टर

नई दिल्ली। देशभर के डॉक्टर आगामी दो अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे। वजह है राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल का विरोध। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बुलाई गई महापंचायत में दिल्ली समेत देशभर के निजी अस्पतालों व नर्सिग होम को बंद रखने का ऐलान किया है। महापंचायत में रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठनों के अलावा कई सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। गौरतलब है कि एनएमसी बिल का विरोध इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से कर रहे हैं।

इस मसले पर अब एलोपैथिक चिकित्सा समुदाय सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में है। डॉक्टर व मेडिकल के छात्रों ने एनएमसी बिल को रद्द करने की मांग की है। एसोसिएशन ने भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) में सुधार करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि वानखेडकर ने कहा कि एमसीआइ में सुधार के लिए केंद्र सरकार को कुछ सुझाव दिए गए थे। डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट की घटनाएं रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बनाए। इस मौके पर डॉ. रवि वानखेडकर ने कहा कि हाल ही में सरकार ने अधिसूचना जारी कर टीबी का नोटिफिकेशन नहीं किए जाने पर डॉक्टरों को दो साल की सजा का प्रावधान किया है। यह बिल्कुल गलत है। पीएनडीटी एक्ट में भी सजा का प्रावधान है। चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में मुआवजे का प्रावधान तर्क संगत नहीं है। ऐसे प्रावधानों से डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी