मत खाना मोडाफिनिल दवा!

लखनऊ। अक्सर डॉक्टरों द्वारा नींद की दिक्कत से जुझ रहे लोगों को मोडाफिनिल दवा लिखी जाती है लेकिन अब ये दवा परेशानी का सबब बनती दिख रही है। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के शोध में जो खुलासा हुआ है उसने सभी को हैरान कर दिया है। नींद की परेशानी का समाधान करने वाली दवा अब आपके शरीर को ही कमजोर कर रही है।

संस्थान के वैज्ञानिक डॉ़ नैबेद्य चट्टोपाध्याय और सब्यसाची सान्याल सहित उनकी टीम के शोध में इस दवा के साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं। डॉ़ नैबेद्य चट्टोपाध्याय ने बताया कि इस दवा का खूब उपयोग किया जा रहा है। एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार मोडाफिनिल दवा के उपयोग से एकाग्रता, सीखने की क्षमता और स्मृति में सुधार होता है। साथ ही इसके कई अन्य फायदे होने के भी दावे किए गए हैं। इसलिए इस पर शोध किया गया।

शोध में पाया गया है कि हड्डियों की निर्माण-कोशिकाओं से निकलने वाला एक दाहक (इनफ्लेमेट्री) हड्डियों को गला देता है। 30 साल की उम्र से पहले ही इंसानों में हड्डी की मजबूती में रुकावट पड़ जाती है। इससे आरंभिक गठिया और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। भारत में वैसे भी गठिया जैसी बीमारियां काफी संख्या में पाई जाती हैं। ऐसी अवस्था में मोडाफिनिल जैसी दवा बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

 

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया