दवा कंपनियों पर रेड, मचा हंगामा

पंचकूला। आयुष विभाग की टीम ने आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करने वाली सात कंपनियों पर रेड डाली। इस टीम में सिरसा, अंबाला और पंचकूला जिले के डिस्ट्रिक्ट आयुर्वेद ऑफिसर शामिल थे। टीम ने सातों कंपनियों से 22 सैंपल कलेक्ट किए। दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ के भी सैंपल भरे गए। सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। आयुष लाइसेंस अथॉरिटी डॉ. सतीश खटकड़ ने बताया कि यहां रेड के दौरान 2 कंपनियों पर ताले जड़े हुए मिले। कंपनी मालिकों को फोन कर बताया गया और जांच करवाने के लिए भी कहा गया। इसके बाद भी इन दोनों कंपनियों में कोई भी जांच करवाने नहीं आया। अधिकारियों की ओर से डिपार्टमेंट को इनके लाइसेंस कैंसिल करने के लिए डिमांड भेजी गई है।
बता दें कि आयुष डिपार्टमेंट की ओर से करीब दो महीने पहले ही पंचकूला की 27 आयुर्वेदिक कंपनियों पर रेड की गई थी। 84 से ज्यादा सैंपल कलेक्ट किए गए थे। इसमें 9 कंपनियों के सैंपल फेल आए थे। सभी 9 कंपनियों को नोटिस भी दे दिए गए थे। इसके बाद सात कंपनियां बंद पड़ी मिली थी, जिन्हें भी जांच करवाने के लिए कहा गया था। इन सभी के अब बैच वाइज सैंपल की जांच हो रही है और जिस बैच के सैंपल खराब आए थे, उनके सैंपल कंपनी के मालिक खुद भी करवा रहे है। इसके बाद विभाग की ओर से हर 6 महीने बाद होने वाली जांच प्रक्रिया में भी इन सैंपलों की जांच की जाएगी।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश