खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेगी सस्ती जेनरिक दवा

रांची। राज्य में जल्द ही 250 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत ये केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में ये केंद्र खोले जाएंगे। जहां मरीजों को सस्ती जेनरिक दवाएं मिलेंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इसके लिए ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के साथ एमओयू करेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में खोले गये केंद्र, जो अकार्यशील हैं, उन्हें पुनर्जीवित करने का भी फैसला किया है।
गौरतलब है कि सरकारी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की स्थापना से रोगियों को अच्छी एवं उचित मूल्य पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध होती हैं। साथ ही अस्पताल के अपने भंडार में भी दवा न रहने की स्थिति में इन जन औषधि केंद्रों से दवा का क्रय किया जा सकता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकारी प्रतिष्ठानों में नए जन औषधि केंद्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क जगह उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि बीपीपीआई केंद्रीय उपक्रमों (फार्मा) एवं निजी क्षेत्रों से जेनरिक दवा लेकर जन औषधि केंद्रों को उपलब्ध कराता है। साथ ही जन औषधि केंद्रों का अनुश्रवण भी करता है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए