दवा दुकानदार के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, दुकान सील

गिरिडीह (झारखंड)। दवा दुकानदार के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते दवा दुकान को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

मांझीडीह निवासी 20 वर्षीय मनोज मुर्मू को पेट दर्द होने पर परिजन उसे लेकर दवा दुकान पर आये थे। शुभम मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा इंजेक्शन दिये जाने के बाद एक युवक की मौत हो गई। युवक की मृत्यु होने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने दुकान को घेरकर काफी हंगामा किया। मामला सामने आने के बाद बीडीओ ने दवा दुकान सील कर दी है।
मृतक के परिजनों के अनुसार, मनोज मुर्मू के पेट में दर्द होने पर उसे दवा दुकान पर ले गये। वहां दुकानदार ने इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन लेकर वे लोग घर लौट आये। करीब एक घंटे के बाद मनोज बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गयी।
अगले दिन सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने मेडिकल दुकान संचालक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए दुकान को घेर लिया। सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रित के लिए मुआवजे और बच्ची की पढ़ाई सहित परवरिश का जिम्मा उठाये जाने की मांग की।
जानकारी मिलने पर बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कू, डॉ शशिकांत, बीपीएम सरिता कुमारी आदि मौके पर पहुंचे। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच जांच कर तत्काल दुकान को सील कर दिया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक