नशीली दवाओं की खेप जब्त

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने लक्कड़ पुल पर एक बाइक सवार युवक से करीब 500 नशीली दवाओं की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ में जुट गई है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने भुड बैरियर पर एक दुकान पर छापेमारी के दौरान 420 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। यहां दोनों ही मामलों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। दोनों ही आरोपी साथ लगते राज्य हरियाणा के रहने वाले हैं। ये दोनों ही आरोपी हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में आकर नशीली दवाएं बेचने का कारोबार करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए