स्टेंट या डिवाइस इंप्लांट से पहले दूसरे डॉक्टर की सलाह जरूरी

नई दिल्ली। किसी भी तरह के स्टेंट या डिवाइस के इंप्लांट से पहले सेकंड ओपिनियन जरूरी किया जाना चाहिए। यह अपील दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की है। डॉक्टरों ने पीएम से कहा है कि ड्रग्स और डिवाइस की कीमत कंट्रोल करने का काम सरकार का है, लेकिन सरकार इसे कंट्रोल में नहीं कर पा रही है और डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहरा रही है। डीएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर अश्विनी गोयल ने बताया कि हम नहीं चाहते कि बेवजह डॉक्टरों पर इल्जाम लगे इसलिए हमने स्टेंट और अन्य डिवाइस के इंप्लांट से पहले दूसरे डॉक्टर से ओपिनियन लेना अनिवार्य करने की मांग की है।
इस बारे में डॉक्टर प्रेम अग्रवाल ने कहा कि अब 23 हजार रुपये में स्टेंट मिल रहा है। यह तब संभव हुआ जब सरकार ने कीमत कम की, नहीं तो यह एक से डेढ़ लाख रुपये में बिक रहा था। साफ है कि सरकार अगर चाहे तो बाकी ड्रग्स और डिवाइस की कीमत भी कंट्रोल कर सकती है क्योंकि स्टेंट और डिवाइस की कीमत तय करने के लिए सरकार ने हृक्कक्क्र बना रखी है, लेकिन बिना वजह डॉक्टरों को इसमें घसीटा जा रहा है। हमारी मांग है कि हर अस्पताल में एक इंटरनल ऑडिट कमिटी बनाई जाए, यह कमिटी हर सर्जरी और इंप्लांट व स्टेंट के प्रसीजर की जांच करे।

Related Posts

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मुंबई। एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। दीपावली पर चांदी के वर्क और सोने जैसी सजावट वाली महंगी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।चमक देखकर मिठाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग