फर्जी डॉक्टर पकड़ा, क्लीनिक सील 

नई दिल्ली। नारायणा गांव स्थित गोपाल डेरी के पास वेस्ट दिल्ली क्लीनिक के संचालक एसएम खान को पकड़ा गया। उसके पास न कोई मेडिकल डिग्री मिली है और ना ही कोई सर्टिफिकेट। वह फर्जी डॉक्टरके रूप में मरीजों को 1950 रुपये में किडनी और लिवर टेस्ट करता था। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। वहीं छापेमारी की भनक पाकर पांच अन्य फर्जी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गए।
दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली मेडिकल काउंसिल, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, होम्योपैथी और डेंटल काउंसिल की संयुक्त टीम ने नारायणा गांव में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि पिछले काफी समय से इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायतें मिल रही थीं। करीब आठ महीने बाद एक बार फिर राजधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। नारायणा गांव स्थित गोपाल डेरी के पास वेस्ट दिल्ली क्लिनिक चलाने वाले एसएम खान को पकड़ा गया। उसके क्लीनिक से काफी मात्रा में स्टेरॉयड सहित नशीली दवाएं मिलीं हैं। इनमें से कई एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुकी हैं। उसका क्लीनिक सील कर दिया गया है। जबकि अन्य पांचों डॉक्टरों के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया है। डॉ. बसंल ने बताया कि दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टरों की तादाद बढऩे लगी है। डेंगू और चिकनगुनिया की आड़ में इनका व्यापार तेजी से फैल रहा है। उन्होंने लोगों से फर्जी डॉक्टरों की सूचना देने की अपील की है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत