तीन हजार नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रायपुर (छ.ग.)। ग्रेड पे और पदनाम बदलने के साथ ही नर्सिंग अलाउंस समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर की नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। नर्स संगठन की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। अम्बेडकर अस्पताल में नर्स हड़ताल का पड़ा बुरा असर पड़ा है। यहां की 400 के करीब नर्सों ने हड़ताल कर दी है। इसी के साथ प्रदेशभर में 3000 नर्स इस हड़ताल में शामिल हो गई हैं।
बता दें कि नर्सिंग स्टाफ की छह सूत्रीय मांगें तीन साल से लंबित हैं। इसमें स्टाफ नर्सों के कार्यों के अनुरूप ग्रेड दो का दर्जा और सातवां वेतनमान 4600 ग्रेड पर देने की मांग शामिल हैं। इसके विरोध में नर्सें हड़ताल पर चली गई हैं। राजधानी के ईदगाह भाठा मैदान में इकट्ठा होकर नर्सें अपना विरोध जता रही हैं। नर्सों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अम्बेडकर अस्पताल के प्रबंधन का दावा है कि हड़ताल से कोई काम प्रभावित नहीं होगा। दूसरी तरफ परिचारिका संघ की अध्यक्ष नीलिमा शर्मा का कहना है कि शासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है,  इसलिए हमने आंदोलन का फैसला लिया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए