ऑस्टियोपोरोसिस की दवा ‘दिल’ के लिए फायदेमंद 

नई दिल्ली। ऑस्टियोपोरोसिस की दवा एलेनड्रोनेट को दिल के इलाज में फायदेमंद पाया गया है। नए शोध में विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस दवा से हृदय संबंधी बीमारियों से मृत्यु होने की आशंका को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर के मरीजों पर 10 साल तक अध्ययन किया। शोध के दौरान 34,991 मरीजों में से तकरीबन 13 फीसदी को ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज दिया गया। विशेषज्ञों ने देखा कि एलेनड्रोनेट लेने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों में एक साल के भीतर मृत्यु की आशंका 67 फीसदी तक कम थी।
इस दवा का सेवन करने वाले मरीजों में हार्ट अटैक की आशंका भी 45 फीसदी घट गई थी। वहीं, इस दवा के पांच साल तक सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा 18 फीसदी तक कम था, जबकि अगले 10 वर्षों में 17 फीसदी हार्ट स्ट्रोक की आशंका कम थी। हालांकि ऑस्टियोपोरोसिस के अन्य किस्मों के इलाज में इसी तरह के नतीजे देखने को नहीं मिले। प्रमुख शोधकर्ता चिंग लुंग चेउंग ने बताया कि यह सभी जानते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज को लेकर दुनियाभर में मरीजों के बीच क्राइसिस है। दरअसल, यह मरीज दवा के दुर्लभ साइड इफेक्ट के बारे में जानते हैं। मगर इस अध्ययन में देखा गया कि कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर के मरीजों को दी जाने वाली एलेनड्रोनेट हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाव करती है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए