नौनिहालों के लिए घर पर पहुंचेगी ओआरएस और जिंक गोली

प्रतापगढ़। गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों वाले घरों में आशा सहयोगिनियों के जरिए ओआरएस पैकेट पहुंचाए जाएंगे। वहीं, जरूरत होने पर जिंक की गोलियां भी दी जाएंगी। इसी के साथ सभी चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओरआएस व जिंक कॉर्नर स्थापित कर घोल तैयार करने व उपयोग की विधि बताई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त तथा कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व जागरूक के उद्देश्य से 28 मई से गहन दस्त नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत दस्त से पीडि़त पांच वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें ओआरएस के पैकेट एवं जिंक टेबलेट नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 2014 से मानसून व ग्रीष्म ऋतु में गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के बारे में आरसीएचओ डॉ. दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान जनसमुदाय को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, हाथ धोने के सही तरीके बताने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी-आईपीडी व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ओआरएस व जिंक कॉर्नर की स्थापित किए जाएंगे। साथ ही दस्त एवं कुपोषण से होने वाली बीमारियों के प्रति आमजन में जनजाग्रति लाने के लिए जनप्रतिनिधियों आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा। अभियान की सफलता में पीएचईडी शिक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि दस्त व निर्जलीकरण से होने वाली मृत्यु को ओआरएस व जिंक की गोली के साथ ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है। दस्त की रोकथाम के लिए साफ पानी पीना, समय-समय पर हाथों को साफ पानी व साबुन से धोना, स्वच्छता, टीकाकरण, स्तनपान व पोषण का अहम योगदान होता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक