फोर्टिस की खरीद के लिए 4 कंपनियों का चयन

नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (एफएचएल) ने अपने कारोबार की बिक्री के लिए चार कंपनियों का चयन किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि ताजा बोली प्रक्रिया के लिए समयसीमा खत्म होने तक डाली गई निविदाओं में से कंपनी के निदेशक बोर्ड ने मुंजाल-बर्मन परिवार (संयुक्त), मनीपाल-टीपीजी कंसोर्टियम, मलेशिया की आइएचएच हेल्थकेयर बरहाद और रेडिएंट लाइफ केयर को अंतिम बोलीकर्ता के रूप में चुना है। इसी सप्ताह कंपनी के निदेशक बोर्ड ने इससे पहले हीरो ग्रुप के हीरो इंटरप्राइज इन्वेस्टमेंट ऑफिस और डाबर ग्रुप के बर्मन फैमिली ऑफिस द्वारा संयुक्त रूप से लगाई गई स्वीकृत बोली को खारिज कर दिया था।
इसे देखते हुए मुंजाल-बर्मन परिवार ने पूरे घटनाक्रम पर क्षोभ जताते हुए कंपनी को बोली प्रक्रिया आगे बढ़ाने की इजाजत दे दी थी। उसके बाद कंपनी ने अपनी संपत्तियों की बिक्री के लिए समयबद्ध बोली प्रक्रिया शुरू की। प्रक्रिया के तहत कंपनी के निदेशक बोर्ड ने पहले चरण में बाध्यकारी बोली लगाने वाली तीन कंपनियों को फिर से बोली लगाने का आग्रह किया। बोली लगाने वाली कंपनियों को फोर्टिस में कम से कम 1,500 करोड़ निवेश का वादा करना था।
बोलीकर्ता कंपनियों को बोली बिना शर्त लगानी थी। सौदे के लिए लगाई जाने वाली रकम के स्रोत भी जाहिर करने थे। फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के निदेशक बोर्ड ने गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक रवि राजगोपाल को तत्काल प्रभाव से चेयरमैन नियुक्त किया है। राजगोपाल ने 35 वर्षो से लंबे कैरियर में आइटीसी, रेनबैक्सी लेबोरेट्रीज तथा डियागो जैसी कंपनियों में काम किया है। वर्तमान में वे वेदांता रिसोर्सेज पीएलसी की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज सिंगापुर के चेयरमैन हैं।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया